views
सीधा सवाल। कपासन। एकात्म मानववाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा कर मनाया। भाजपा मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय के अनुसार स्थानीय पुराने चिकित्सालय भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया एवं नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला पहना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए सिद्धांत एकात्म मानवतावाद पर जन सेवा के कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गजेंद्र बागमार,एससी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल ,नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू बागड़ा,पार्षद पुष्पा वैष्णव, वंदना दाधीच,युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनीष बारेगामा, पार्षद हीरालाल बागड़ा, मनोज आचार्य, गिरिराज वैष्णव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा, प्रकाश साहू, नारायण सुथार, प्रतीक वैष्णव, आशीष सोनी उपस्थित रहे।