861
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छोटीसादड़ी खंड द्वारा विजयादशमी के पावन पर्व पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर के हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।
जानकारी अनुसार संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी पर्व को समाज में पौरुष और पराक्रम के जागरण का प्रतीक मानते हुए भव्य उत्सव रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत महाविद्यालय कार्य प्रमुख आनंद का पाथेय प्रदान होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे किया जाएगा। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि सभी लोग समय से दस मिनट पूर्व उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा में सहभागिता निभाएं।
बताया गया कि छोटीसादड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा आज़ादी से पूर्व वर्ष 1940 में स्थापित हुई थी।