चित्तौड़गढ़ - सिल्वर जुबली... दूरस्थ क्षेत्रों में लगाए 77 मोबाइल टॉवर, लोगों तक पहुंच रहा बीएसएनएल इंटरनेट
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारत संचार लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हुवे हैं। इस उपलक्ष में चित्तौड़गढ़ में बुधवार को विभिन्न आयोजन हुवे। जिले में बीएसएनएल की सेवाओं में वृद्धि भी हुई है। यहां तक जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक बीएसएनएल पहुंचा है और 77 क्षेत्रों में 4G के टावर लगाएं हैं। बीएसएनल के अधिकारियों का दावा है कि स्वदेशी तकनीक से एक मात्र कंपनी सेवा दे रही है, जिसमें देश भी सुरक्षित है और लोगों का डेटा भी।

चित्तौड़गढ़ बीएसएनएल के सहायक महा प्रबंधक कुलदीप आर्य ने बताया कि सिल्वर जुबली को लेकर कई आयोजन हो रहे हैं। इसी के तहत हमने एक प्लान भी लागू किया है। बीएसएनल अच्छी सेवाएं दे रहा है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने 4G टावर की सौगात दी है। देश में एक लाख से ज्यादा मोबाइल टावर दूरस्थ क्षेत्र में लगे हैं। यह क्षेत्र काफी पिछड़े हुवे हैं और लोग शहर तक नहीं पहुंच पा रहे वहां हम जा रहे। हम वहां के गांव में जाते हैं तो उनके बच्चों को इंटरनेट की बहुत ज्यादा जरूरत थी। हमने उसका सर्वे किया। ऐसे चित्तौड़गढ़ में 77 मोबाइल टॉवर काम कर रहे हैं और बढ़ते जाएंगे। उन्होंने बताया कि 4G टावर जो आने वाले समय में 5G में रेडी है। आने वाले समय में कार्ड इंसर्ट कर के 5G में आसानी से तैयार हो जाएंगे। इससे आने वाली एआई और इंटरनेट की जो आवश्यकता है उनको पूरा किया जा सकेगा। आने वाली जो एडवांस टेक्नोलॉजी है उसका उपयोग लोग कर पाएंगे। सहायक महाप्रबंधक कुलदीप आर्य ने बताया कि बीएसएनएल स्वदेशी तकनीक के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध करवा रहा है, जिससे देश की सुरक्षा कभी भी खतरे में ना पड़े और हमारा डाटा भी सुरक्षित रहे।

बातचीत कम, इंटरनेट का उपयोग ज्यादा

सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल की टेक्नोलॉजी में देखे तो देश में आज कल लोग बात करने में मोबाइल का उपयोग कम करते हैं। बातें भी होती है तो वीडियो कॉल होती है। तो डेटा महत्वपूर्ण है। इसी से सारा काम चल रहा है। पहले जब ब्रॉडबैंड कॉपर पर चलते थे तो कुछ एमबीपीएस टेक्नोलॉजी पर आधारित था। वह चेंज कर के हम फाइबर पर आ गए हैं। फाइबर के बहुत सारे उपभोक्ता हमसे जुड़ते जा रहे हैं। बीएसएनएल एक भारत सरकार की दूर संचार कंपनी है। दूसरा यह है कि स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित सेवाएं प्रदान कर रही है, जो दूसरी कोई भी कंपनी प्रोवाइड नहीं कर पा रही है।

19 किलोमीटर लंबी रैली निकाली

बीएसएनल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को चित्तौड़गढ़ में विभिन्न कार्यक्रम हुवे। यहां आयोजित कार्यक्रम को सहायक महाप्रबंधक कुलदीप आर्य व शिवराज मीणा तथा उप महाप्रबंधक पवन दीप डोगरा ने संबोधित किया। इसके बाद बीएसएनएल परिसर में पौधारोपण हुआ। बाद में सभी कर्मचारी चार पहिया एवं दुपहिया वाहनों में सवार होकर रैली निकाली।शहर में करीब 19 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। सभी ने बीएसएनल के उपभोक्ताओं का आभार जताया। कार्यालय पहुंचे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। यहां आशीष दाधीच, अशोक सोनी, मुकेश एवं मनोज धाकड़ तथा अभिनन्दन का स्वागत किया गया।

What's your reaction?