1785
views
views
सीधा सवाल। राशमी। भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने लंबे इंतजार बाद भाजपा मंडल पहूना अध्यक्ष पद पर नारायण लाल अहीर उपरेड़ा को नियुक्त कर तमाम अटकलो पर विराम लगा दिया। नारायण लाल के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो गया ओर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर हर्ष व्यक्त किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अहीर का मेवाड़ी परम्परा फूलमाला ,दुपट्टा एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया। ज्ञात हो कि पहुना मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पिछले कुछ माह से अटकी हुई थी जो कि कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय था। उक्त नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने सासंद सीपी जोशी एवं विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन लाल अहीर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।