views

सीधा सवाल। कपासन। कपासन विधानसभा क्षेत्र से इंस्पायर अवार्ड में तस्वारिया विद्यालय की बालिका का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया के अनुसार जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय बालिकाउच्च माध्यमिक विद्यालय शहर चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुई हैैं। जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 210 प्रतिभागियों ने अनेक प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया।जिसमें कपासन विधानसभा क्षेत्र से केवल राजकीय विद्यालय तस्वारिया से ममता गाडरी का चयन होने पर विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षाविद् शंभु लाल भट्ट एवं अध्यक्षता पी ई ई ओ बामनिया दिलीप कुमार उपाध्याय ने बालिका को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, नकद राशि एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षिका रिजवाना खान का उपरना,मेवाड़ी पगड़ी एवं शाल ओढाकर सम्मान किया।एस एम सी सदस्य राम लाल जाट,पप्पू भांड, माधव लाल गाडरी, वार्ड पंच राजकुमार गाडरी, गहरी लाल जाट सुरेश गाडरी सहित अनेक ग्रामवासी एवं श्याम लाल गौड, गोविंद सिंह यादव पुष्पा बुनकर, सुनीता गौड़, संगीता तिवारी, मेना कंवर, कोमल शर्मा,, समता गाडरी स्टाफ उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्याम लाल गौड शिक्षक ने किया। सभी अतिथियों का संस्था प्रधान सिरोया ने आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि तस्वारिया विद्यालय का चार वर्षों से लगातार जिला स्तर पर चयन हुआ हैं। इस बार राज्य स्तर पर चयन होने से बालिका के खाते में 25000 की राशि जमा होगी,उक्त बालिका नवंबर माह में आयोजित राज्य स्तर पर चितौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर सी बी ई ओ गोपाल लाल शर्मा एवं प्रभारी आर पी सत्य प्रकाश जोशी ने बधाई दी।