views

सीधा सवाल। कपासन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित किए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सोमवार को कपासन ब्लाक ए के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में आम मेवाड़ सेन समाज की धर्मशाला में आहूत की गई।बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव एवं पीसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक छोटू राम मीणा के मुख्य आतिथ्य में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए के अध्यक्ष नारायण लाल जाट ने की।बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। संगठन सृजन अभियान की उक्त बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सदस्य डॉक्टर ललित बोरीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरू लाल चौधरी, बड़ी सादड़ी विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बद्री जगपुरा,ब्लॉक ए अध्यक्ष नारायण लाल जाट,विधि प्रकोष्ठ से गोवर्धन सिंह गीलूडिया ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश व्यास ने किया।बैठक में मंडल अध्यक्ष रोशन जाट,रतन अहीर,देवीलाल भील, एवं नारायण गुर्जर सहित जगदीश जाट,पिंटू जाट,रोशन जाट,हरिशंकर सेन,भैया खान, जाकिर हुसैन,जब्बार खान, नारायण लाल अहीर,रतन लाल अहीर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता,अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि गणमान्यजन उपस्थित रहे।