views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में बुधवार रात को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। यहां मंदिर में विशेष आरती हुई तथा भगवान को मालपुए का भोग लगाया। बाद में मालपूए का प्रसाद को भक्तों में लुटाया गया। प्रसाद लूटने के लिए भक्तों में होड दिखाई दी।
जानकारी में सामने आया कि दीपावली के अगले दिन से सांवलियाजी मंदिर में अंकुर महोत्सव का आयोजन होता है। यहां 15 क्विंटल शक्कर से तैयार मालपुए का प्रसाद बनाया गया। रात को करीब 10 बजे आधे घंटे की विशेष आरती हुई। भगवान को मालपुए का भोग लगाया। बाद में मंदिर में भक्तों को मालपुआ का प्रसाद लुटाया गया। प्रसाद लूटने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी। प्रसाद लुटाने का क्रम आधे घंटे तक चला। अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने के लिए राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।