चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - विधायक कृपलानी ने क्षेत्रवासियों को दी 13 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई दिशा, जनता को मिला जनसुविधाओं का उपहार

विधायक कृपलानी ने की 3 करोड़ की लागत के नवीन डॉम के निर्माण की घोषणा

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।

निम्बाहेड़ा में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विधानसभा क्षेत्रवासियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक कृपलानी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा में किसानों की सुविधाओं के लिए 3 करोड़ की लागत से एक नवीन डॉम के निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गायरी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, लक्की आहूजा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है। क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम, वार्ड और बस्ती तक जनसुविधाओं का विस्तार कर जीवन स्तर को बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति प्राथमिकता के साथ की जा रही है।

विधायक कृपलानी ने इस अवसर पर लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत के जिन कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, उनमें प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी समिति निंबाहेड़ा में 2.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेल्फ सपोर्टिंग डोम, 1.81 करोड़ रुपये की सीसी पेवमेंट सड़कें, 2.04 करोड़ रुपये की सीसी सड़क, 55 लाख रुपये का किसान कलेवा भवन, 66 लाख रुपये की बाउंड्री वॉल तथा 8.39 लाख रुपये के अन्य कार्य शामिल हैं।

कृषि उपज मंडी में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज मंडी समिति सचिव संतोष कुमार मोदी, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतडा, अभिषेक वडारा, कमलेश दुग्गड, मनोज राजोरा, वैभव अब्बानी, मनोज मेहता, रौनक धुत, अक्षय मारू, अभिनव मारू, पुखराज सहलोत आदि सहित मंडी के व्यापारी, हम्माल एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापारियों ने किसानों की सुविधाओं में विस्तार के लिए नवीन डॉम निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक कृपलानी ने मंडी परिसर में 80 फीट गुणा 200 फीट साइज के 3 करोड़ की लागत से एक नवीन डॉम बनाने की घोषणा की। इस पर सभी ने विधायक कृपलानी का स्वागत करते हुए मंडी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला चिकित्सालय में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण

इसके साथ ही जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिनमें एनएचएम-पीआईपी योजना अंतर्गत 4.50 करोड़ रुपये की लागत से चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ आवास निर्माण कार्य, श्री सेवा संस्थान के सहयोग से 12 लाख की ऑटो एनालाइजर मशीन, 4 लाख की ऑटो सीबीसी मशीन, आईडीबीआई बैंक के सहयोग से 9.95 लाख की सी.आर. मशीन, आरएमआरएस मद से 55 हजार की ऑटो एनालाइजर मशीन, 1.45 लाख की ऑटो फ्लोक्वेंट एनालाइजर मशीन तथा 45 हजार की यूरिया एनालाइजर मशीन (11-13 मीटर) का लोकार्पण शामिल है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पीएमओ डॉ. राघव सिंह, डॉ. प्रशांत पाटीदार, डॉ. हरिओम तुर्किया, नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी, मुकेश खंडेलवाल, मनीष तोलम्बिया सहित चिकित्साकर्मी एवं नर्सिंग स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विधायक कृपलानी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने पीएमओ डॉ. राघव सिंह के आवास पर विधिवत पूजन के पश्चात गृह प्रवेश करवाया, यहां डॉ. राघव सिंह ने विधायक कृपलानी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने चिकित्सक आवास भवन के समीप वृक्षारोपण कर राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विधायक कृपलानी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

What's your reaction?