चित्तौड़गढ़ - सांवलिया सेठ के चढ़ावे पर नजर, दान का पैसा फिर 16 गांवों से बाहर देने की मांग, अब गोशालाओं के लिए मांगा अनुदान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्तों की और से चढ़ाए जाने वाली राशि को एक बार फिर से 16 गांवों के बाहर खर्च करने की मांग उठी है। चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न गोशाला संचालकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसमें गोशालाओं के लिए अनुदान देने की मांग की गई है। वहीं जो मंदिर का विधान है उसके अनुसार सांवलियाजी मंदिर एवं इससे जुड़े 16 गांवों के विकास, यात्री सुविधाएं बढ़ाने में ही राशि खर्च करने का प्रावधान रहा है। 

चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित गोशाला संचालकों ने श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल से गोशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर ऋषि मंगरी गोशाला के अध्यक्ष अनिल ईनानी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 43 अनुदानित गोशालाएं, 12 अनुदान प्रक्रिया में शामिल तथा 15 गैर-अनुदानित गोशालाएं संचालित हो रही हैं। सभी संचालक मंदिर मंडल ट्रस्ट से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे हैं, जिससे गोशालाओं के संचालन में आ रही आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडल को करोड़ों की भेंट प्राप्त होती है, ऐसे में गो-सेवा के लिए भी ट्रस्ट की ओर से उचित अनुदान दिया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में लाल जी का खेड़ा गोशाला संचालक श्रवणसिंह राव ने कहा कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला वर्तमान अनुदान गोशालाओं की जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है। सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश को शेल्टर में लाने और उनके भरण-पोषण के लिए अधिक बजट की जरूरत होती है। इसी कारण साधु-संत और सभी गोशाला संचालक मिल कर यह मांग उठा रहे हैं। ज्ञापन देने के दौरान कई संत, हिन्दू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

उद्योग नहीं देते फंड, उनसे भी की मांग

इधर, जानकारी में सामने आया कि जिले में करीब एक दर्जन बड़े उद्योग हैं, जो सीएसआर पर बड़ी रकम खर्च करते हैं लेकिन गोशालाओं के लिए अनुदान नहीं देते। इस पर किए सवाल को लेकर राव ने कहा कि जिले में संचालित उद्योगों के सीएसआर फंड से भी गोशालाओं के लिए बजट आवंटन कराने का प्रयास किया जाएगा।

पहले भी चढ़ावा का पैसा बाहर ले जाने का किया था प्रयास

इधर, जानकारी में सामने आया कि वैश्विक आस्था के केंद्र श्री सांवलियाजी मंदिर के श्रद्धालुओं की और से नकद चढ़ावा भंडार में चढ़ाते हैं। इसी राशि से मंदिर निर्माण, विस्तार, रख रखाव, कर्मचारियों का वेतन सहित मंदिर से जुड़े 16 गांवों के विकास का कार्य किया जाता हैं। वहीं गोशालाओं का विषय सरकार का है। इसी तरह पहले भी मातृकुंडिया में पैनोरमा निर्माण सहित अन्य स्थानों पर सांवलियाजी मंदिर की चढ़ावा राशि को ले जाने का प्रयास किया था। इस निर्णय का भी पहले विरोध हुआ था।

कांग्रेस शासन में भी हुआ था प्रयास

कांग्रेस शासन में देवस्थान मंत्री रहते शकुंतला रावत ने भी अपने क्षेत्र की गोशाला में राशि ले जाने का प्रयास किया था। लेकिन विरोध के चलते चढ़ावे की राशि नहीं ले जा पाए थे। इसे लेकर सांवलियाजी निवासी कैलाश डाड ने बताया कि भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही शासन में राशि बाहर ले जाने का प्रयास हुआ है। लेकिन मंदिर के विधान में राशि बाहर ले जाने का प्रावधान नहीं है। यहां यात्री सुविधाओं का विस्तार, सांवलियाजी मंदिर और गांव तथा 16 गांवों में ही राशि खर्च का प्रावधान है। पूर्व में मातृकुंडिया के पैनोरमा निर्माण के लिए 8 करोड़ की स्वीकृति करवा ली थी, जिसके विरोध में न्यायालय में शरण ली थी। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी राशि खर्च करने का प्रयास किया, जिसका भी विरोध किया था।

वर्जन....

मंदिर क्षेत्र के जो 16 गांवों में प्रस्ताव लेकर विभिन्न कार्य करवा सकते हैं। इसका एक्ट में प्रावधान है। लेकिन बाहर कोई डिमांड आती है तो सरकार और देवस्थान विभाग को भेज सकते हैं। वहां से स्वीकृति आने के बाद ही कोई कार्य हो सकता है।

प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सांवलिया मंदिर मंडल

What's your reaction?