चित्तौड़गढ़ - लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर एकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता, अखंडता और सद्भाव का दिया संदेश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने “एकता रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली कलक्ट्रेट चौराहा, बस स्टैंड, सुभाष चौक होते हुए पुनः कलक्ट्रेट परिसर पर आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “एकता का संदेश – भारत की पहचान” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे नारों के साथ अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

एकता की शपथ से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा “राष्ट्रीय एकता दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि भारत की विविधता में निहित एकता के सूत्र को आत्मसात करने का दिन है। हमें अपने कार्यों और आचरण से इस एकता को और सशक्त बनाना चाहिए।”

पुलिस अधीक्षक ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलकर हमें समाज में अनुशासन, सेवा और संयम की भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की एकता के साथ-साथ समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

जिला प्रमुख ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत, सशक्त भारत की दिशा में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और स्वास्थ्य का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा, एडीपीसी प्रमोद दशोरा, जनप्रतिनिधि, रतनलाल गाडरी, रघु शर्मा हर्षवर्धन सिंह गौरव त्यागी विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड, विभिन्न विद्यालयों एवं जीएनएम/नर्सिंग संस्थानों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे

एकता रैली के दौरान “सरदार पटेल अमर रहें”, “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “हम सबका एक ही नाम – हिंदुस्तान” जैसे देश भक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

रैली में सम्मिलित प्रतिभागियों ने प्लेकार्ड, बैनर और तख्तियों के माध्यम से भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि सरदार पटेल के अथक प्रयासों के कारण आज भारत एक अखंड और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और समरसता की भावना को सशक्त बनाना है। हमें मिलजुलकर ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहाँ सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोग एकता के सूत्र में बंधे रहें।”

What's your reaction?