चित्तौड़गढ़ - रामकरण को मिला पुश्तैनी भूमि का पट्टा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपखण्ड प्रशासन, चित्तौड़गढ़ द्वारा ग्राम पंचायत सावा में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें भूमि संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रमिक कार्ड, पेंशन, जन आधार, मनरेगा, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरण शामिल थे।

शिविर में पहुंचे ग्राम सावा निवासी रामकरण पुत्र उकार लाल तेली ने अपनी समस्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके परिवार के पास पुश्तैनी भूमि का पट्टा अब तक उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण उन्हें भूमि से संबंधित अनेक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्राम पंचायत सावा के सरपंच, सचिव एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जाँच की तथा आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर तत्काल प्रभाव से पुश्तैनी पट्टा जारी कर श्री रामकरण तेली को सौंपा गया।

पट्टा प्राप्त होते ही रामकरण तेली के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक उठी और कहा “मैं वर्षों से इस भूमि का मालिक तो था, परंतु कागज़ों में मेरा नाम नहीं था। आज प्रशासन की पहल से मेरा सपना पूरा हुआ है। मैं जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत सावा का हृदय से आभारी हूँ।”

जयसिंहपुरा निवासी को मिला पुश्तैनी भूमि का पट्टा

इसी क्रम में ग्राम पंचायत पालका में भी उसी दिन ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याएँ मौके पर ही सुनी गईं।

शिविर में ग्राम जयसिंहपुरा निवासी सुरेशचन्द्र सुथार पुत्र नंदा लाल ने बताया कि उनके परिवार के पास भी पुश्तैनी भूमि का पट्टा नहीं है। ग्राम पंचायत पालका ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें उसी दिन पुश्तैनी पट्टा जारी किया।

पट्टा मिलने पर सुरेशचन्द्र सुथार ने भावुक होकर कहा “मैं कई वर्षों से अपने पुश्तैनी हक के दस्तावेज़ों के लिए प्रयासरत था। आज इस शिविर के माध्यम से सरकार ने जो सुविधा दी है, उसके लिए मैं प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”

उपखण्ड अधिकारी चित्तौड़गढ़ ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से न केवल ग्रामीणों का विश्वास शासन-प्रशासन में बढ़ता है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुँचता है।

What's your reaction?