चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - कल्याण लोक के तुलसी शालीग्राम विवाह में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।

          मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से कार्तिक शुक्ला एकादशी यानी देवोत्थापन एकादशी के पावन अवसर पर कल्याण लोक में आयोजित अपने प्रकार के अनुठे एवं प्रथम तुलसी शालीग्राम विवाह में उमड़े श्रद्धा के सैलाब ने समूचे परिसर को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया। भक्ति और श्रद्धापूर्ण इस विवाह के लिए कल्याण नगरी स्थित वेदपीठ परिसर से कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर श्री कल्लाजी के सानिध्य में रविवार को प्रात: सवा आठ बजे मालवीय ढोल की थाप और बैंड की मधुर धूनों के साथ शालीग्राम जी की बारात रवाना हुई। जिसका अहिंसा सर्कल तक पूरे मार्ग में नगर के विभिन्न समाजों एवं संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं ठाकुर जी के रथ की पूजा अर्चना करते हुए शालीग्राम जी एवं बाल गोपाल की अगवानी की। तदुपरान्त यह बारात बैंड बाजों और ढोल नगाढो के साथ कल्याण लोक पहुंची। जहां मुख्य द्वार पर तुलसी परिवार की ओर से बारात का आत्मिक स्वागत एवं अभिनन्दन कर विवाह स्थल कल्याण लोक स्थित विशाल एवं भव्य यज्ञशाला में ले जाया गया। जहां परंपरानुसार तौरण की रस्म, कलश बंधाई, स्वागत गीत, पुष्प वर्षा और बारातियों को उपरणा ओढाकर विवाह मंडप में विराजित किया गय। जहां वैदिक विधान के अनुसार यज्ञ में आहूतियां देकर तुलसी शालीग्राम के कृपा निधान बनने की कामना की गई। इसके साथ ही सप्तपदी कार्यक्रम के साथ आचार्य सीताराम शर्मा द्वारा तुलसीकी ओर से छह वचन एवं शालीग्राम जी के ओर से एक वचन के साथ विवाह की कथा श्रवण कराई गई। विधिवत विवाह के बाद यज्ञ मंडप बधाई गीतों से गुंजता रहा। बारात में बड़ी संख्या में वेदपीठ के आचार्यों, बटुकों, न्यायसियों, पदाधिकारियों, वीर वीरांगनाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भागीदारी निभा कर इस अनुठे आयोजन को द्विगुणित कर दिया।

नजरानों का लगा ढेर 

          तुलसी शालीग्राम के विवाह की रस्म पूरी होते ही हथलेवा छुड़ाने के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु नर नारियों द्वारा नव विवाहित जोड़े के लिए नानाविध उपहार भेंट किए गए। जिससे नजरानों का ढेर लग गया। हर कोई यह देखकर चकित था कि ठाकुर जी की बारात के लिए लोगों में उत्साह देखने योग्य था। तुलसी एवं शालीग्राम परिवारों के सभी मेहमानों का स्वागत करने के साथ ही उन्हें माधूर्यभोज कराकर बारात को परंपरानुसार विदाई दी गई। जिसके पुन: वेदपीठ पहुंचने पर भव्य स्वागत के साथ नव विवाहित जोड़े को मंदिर में छप्पनभोग की झांकी के साथ विराजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वागत, बधाई गीत एवं परंपरागत रात्रि जागरण के भजन गाकर बधाईयां बांटी गई।

ठाकुर जी को न्यौछावर किया छप्पनभोग

          देवोत्थापन एकादशी के पावन अवसर पर जहां ठाकुर जी को स्वर्ण आभा युक्त श्रृंगार कराया गया। वहीं छप्पनभोग के रूप में मेवाड़ के नाथ श्रीनाथ जी को धराया जाने वाले छप्पनभोग के अनुरूप नानाविध मिष्ठान, चटपटे व्यंजन, सूखे मेवे सहित कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के 251 थाल न्यौछावर किए गए। जिसकी मनोहारी झांकी देखते ही बनती थी। हर कोई श्रद्धालु अपने आराध्य के अनुपम स्वरूप, अनुठे प्रकार की छप्पनभोग की झांकी एवं मध्यस्थ विराजित तुलसी शालीग्राम के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।

विवाह के उपलक्ष्य में लगाए कल्प वृक्ष एवं सिंदूर के पौधे 

          कल्याण लोक में वेदपीठ की ओर से प्रथम बार आयोजित तुलसी शालीग्राम विवाह की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के उद्देश्य वेदपीठ की ओर से एक कल्प वृक्ष का जोड़ा, दो सिंदूर एवं एक परिजात का पौधा रोपित कर इन पांच पौधे के पुष्पित एवं पल्लवित होने की कामना की गई।

What's your reaction?