views
सीधा सवाल। राशमी। कस्बे में रविवार को शालिग्राम संग तुलसी विवाह धार्मिक रस्मो के साथ धूमधाम से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। चारभुजा मंदिर से प्रातः दूल्हा बने शालिग्राम की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई जिसमें धार्मिक भजनों पर बाराती नाचते गाते चल रहे थे। बारात का कस्बेवासियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।बारात विवाह स्थल पहुंची जहां आयोजक जानकीलाल, ओंकार लाल लक्ष्कार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तोरण की रस्म के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्मे सम्पन्न हुई। इस दौरान मांगलिक गीतों की गूंज रही। कार्यक्रम के पश्चात महा परसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी सुरेश सुवालका,लोकेश सुवालका,सुभाष पोखरना,सुनील रांका,दिनेश चन्द्र सेन, श्यामलाल व्यास,किशनलाल व्यास,पुजारी सोनू शर्मा प्यारेलाल सेन,शंकरलाल जोशी, सत्यनारायण सुखवाल,मदनलाल सुखवाल सहित भक्तजन उपस्थित थे।