views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी कोसंडा मंडल की ओर से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष में उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ऋषि मंगरी महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया तथा कृष्ण गोपाल गौशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया। साथ ही गौशाला परिसर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया।
मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल ने कहा कि “गौसेवा से बड़ा इस संसार में कोई सेवा नहीं है। हम इस माध्यम से सांसद सीपी जोशी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व महामंत्री लालचंद गुर्जर, मंडल महामंत्री रतनलाल जाट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन जाट, भूपेंद्र सिंह भाटी, शंभू जाट, मनोज ईनाणी, रामप्रसाद पुरोहित, मनीष भट्ट, नारायण जाट, भगवानलाल तेली, संपत सोनी, लक्ष्मण सिंह, रामलाल जाट, ज्योति गुर्जर, धर्मराज जाट, चेतन रैगर, जगदीश मोदी, रोशन पुरबिया, नारायण पुरबिया, रतन पुरबिया, सत्यनारायण जाट, सोहनलाल गौड़, भेरूलाल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।