चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन से सुरजपुरा चौराहे तक जगह जगह गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही वाहन चालकों के लिए बनी जी का जंजाल

सीधा सवाल। कपासन। कपासन मुख्यालय से रेलमगरा की और आने वाला मुख्य मार्ग सुरजपुरा चौराहे तक जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो जानें से छोटे बड़े सभी वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी अनुसार कपासन उपखण्ड मुख्यालय से राजसमंद जिले के रेलमगरा मार्ग की ओर कपासन से सुरजपुरा तक करोड़ों रुपए की लागत से करीब एक वर्ष पूर्व बनी 12 किमी दूरी का मेघा हाई वे मार्ग जगह जगह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। मार्ग पर से कंकरिया तक निकल चुकी है। तथा कोलतार डामर तो गायब ही हो चुका है। विभाग की बेपरवाही से मार्ग जगह जगह से नीचे धंस जानें से गढ्डों में तब्दील हो चुका है।इस क्षतिग्रस्त मार्ग कपासन से प्रतिदिन कांकरोली, रेलमगरा, आमेट, मातॢकुण्डीयां,फतहनगर,भीलवाड़ा,जाशमा,शनि महाराज, सांवरिया जी आदि मार्गों पर करीब एक सो से अधिक सरकारी व निजी बस सेवाओं के संचालन के साथ साथ अनगिनत दुपहिया एवं भारी वाहनों का बड़ी संख्या संचालन होता हैं।मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण दुपहिया,चार पहिया एवं भारी वाहनों के चालकों सहित स्थानीय निवासियों राहगीरों का आना जाना दुश्वार बना हुआ है। तथा इस क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग पर आए दिन छोटे मोटे हादसे घटते रहते हैं। तथा बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जानें से तों इस मार्ग की हालत और खस्ता हो जाती है। जिससे इस मार्ग पर से गुज़रने वाले वाहनधारीयो एव़ं राहगीरों को दिन मे ही तारें दिखने लग जाते हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आमतौर पर बड़े वाहनों के संचालन के कारण दुपहिया वाहन चलाने वालों का धूल मिट्टी के कारण अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग से सैकड़ो की संख्या में निजी एवं सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले नन्हे मुन्ने बालक बालिका प्रतिदिन कपासन उपखंड मुख्यालय आते जाते हैं। इस कारण सदैव उनकी जान का जोखम परिवार जनों के लिए बना रहता हैं।पूर्व कांग्रेस ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट धमाणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक से उक्त समस्या के त्वरित समाधान की मांग की हैं। जिससे जन समुदाय को यात्रा करने में सुगमता रहे।एवं संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

What's your reaction?