चित्तौड़गढ़ - हत्या के विरोध में बंद रहा चित्तौड़, उदयपुर में हुआ पोस्टमार्टम, कलक्ट्रेट में शव के साथ प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में मंगलवार को भाजपा नेता एवं व्यवसाई की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में बुधवार को व्यापार संघ एवं सर्व समाज के आव्हान पर चित्तौड़ शहर पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारिक संगठनों ने बंद का आव्हान किया था। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया। वहीं शव का उदयपुर चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। बाद में चित्तौड़गढ़ लाने पर कलक्ट्रेट परिसर में शव के साथ प्रदर्शन हुआ है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर षड्यंत्र का खुलासा करने की मांग प्रमुख रूप से की जा रही है। बाद। में पुलिस अधीक्षक की समझाईश पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।

चित्तौड़गढ़ शहर में मंगलवार को भाजपा नेता एवं कुरियर व्यवसाई रमेश ईनाणी को गोली मार दी थी। गंभीरावस्था में ईनाणी को उदयपुर रेफर किया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। पहले शव को चित्तौड़गढ़ लाकर पोस्टमार्टम कारवाने की थी। लेकिन बाद में पोस्टमार्टम उदयपुर में ही करवाने का निर्णय हुआ। इस पर उदयपुर में ही मेडिकल बोर्ड से ईनाणी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस मामले में पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध को देर रात डिटेन कर लिया था। पुलिस इससे अनुसंधान में जुटी हुई है। रात को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी भी कोतवाली थाने पहुंचे थे, जहां संदिग्ध आरोपित को रखा गया था।इस मामले में पुलिस की ओर से अब खुलासा होना है। अपरान्ह में पुलिस अधीक्षक ने समझाईश की तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुवे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात रहा।

पूरी तरह बंद रहे चित्तौड़ के बाजार  

हत्या की घटना का सभी सर्व समाज व व्यापार संघ सहित सभी ने विरोध किया। व्यापार संघ ने हत्या के मामले में बंद का आह्वान किया था। बंद का सभी व्यापारियों का पूरा समर्थन मिला है। चित्तौड़गढ़ के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। किसी ने भी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। व्यापार संघ की मांग है कि षड्यंत्र का खुलासा किया जाए और मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा परिवार को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

कलक्ट्रेट परिसर में ले गए शव रखी एम्बुलेंस

इधर, एंबुलेंस में रख कर ईनाणी के शव को चित्तौड़गढ़ लाया गया। शव को सीधे कलक्ट्रेट ले गए। यहां कलक्ट्रेट परिसर में एंबुलेंस खड़ी कर दी। इस दौरान परिवार के अलावा सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। षड्यंत्र में जो भी दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

एंबुलेंस रोकने का प्रयास कर रहे लोगों को हटाते सीआई पर  पिस्तौल तानने का आरोप

इधर, प्रदर्शन के दौरान सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के हाथ में पिस्तौल निकाल लेने से मामला उग्र हो गया। एंबुलेंस में शव रख कर चित्तौड़गढ़ लाए तो पुलिस चाहती थी कि सीधे घर जाए। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग शव को कलक्ट्रेट ले जाना चाहते थे। यहां अंडरपास के यहां लोगों ने एंबुलेंस को रोका और सामने आ गए। इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस के आगे से लोगों को हटाया। तभी सीआई निरंजन प्रतापसिंह ने हाथ में पिस्तौल ले ली। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से कलेक्ट्रेट ले गए। लोग इसके बाद और उग्र हो गए और सीआई को प्रदर्शन स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?