861
views
views
सीधा सवाल। कपासन। पेंशनर समाज द्वारा जरूरतमंद बालको को ऊनी वस्त्र व शिक्षण सामग्री वितरित की गई।नगर के गुलाब सागर के किनारे स्थित भील बस्ती में पेंशनर समाज द्वारा वितरित कि गई जिसमे संकल्प यूथ ग्रुप का सहयोग रहा. इस अवसर पर जरूरतमंद 15 निर्धन बालको को ऊनी वस्त्र व शिक्षण सामग्री वितरित की. इन बालको को संकल्प यूथ ग्रुप द्वारा नि: शुल्क पढ़ाई कराई जा रही है. इन बालको को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु इस कीट मे कापी, पेन, पेंसिल, शार्पनर, रबर आदि सामग्री शामिल थी. इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, सचिव नन्द लाल बोहरा, कमल कुमार दाधीच, मूल चंद कुमावत उपस्थित रहे.