1029
views
views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया की सहमति से ग्राम बडोली माधोसिंह, तहसील निंबाहेड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी को चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी की नियुक्ति पर कांग्रेसजनो ने हर्ष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ज़िले में संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा तथा आमजन को न्याय दिलाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना सहित कांग्रेसजनों ने अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।