882
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा शहर में गत मंगलवार को हुई चौपहिया वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी की गई टवेरा कार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इसी माह में शहर से ही एक टाटा इण्डिगो कार चोरी करने की घटना भी स्वीकार की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 दिसम्बर को भरत बाग के सामने स्थित टेम्पो शोरूम के बाहर से सोनुगिरी पुत्र बाबुगिरी गोस्वामी की टवेरा गाड़ी चोरी हो जाने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।
घटना की गम्भीरता के मध्यनजर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेशसिंह के सुपरविजन में घटना का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी तुलसीराम पु.नि. के नेतृत्व में थाने के एएसआई लक्ष्मणसिंह, नवरंग लाल, चान्दमल, कानि. राजेश कुमार, हरिराम, बलराम व प्रहलाद द्वारा लगातार प्रयास कर एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ आरोपी द्वारा चोरी करने हेतु काम में ली गई मारूती कार की पहचान की गई। इस आधार पर करीब तीन संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया एवं गहन पुछताछ के पश्चात इनके द्वारा टवेरा कार चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों को 28 वर्षीय कालु पुत्र देवीलाल तेली निवासी शम्भुपुरा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौडगढ, 30 वर्षीय मुरली नायक पुत्र दयाराम नायक निवासी सतखण्डा थाना सदर निम्बाहेडा व 35 वर्षीय ईलयास हुसैन उर्फ सानु पुत्र ईकबाल हुसैन पठान निवासी कजौडपुरा सावा थाना शम्भुपुरा को गिरफतार किया गया।
गिरफतारशुदा आरोपियों की निशादेही से चोरी की गई टवेरा कार को बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी की घटना में प्रयुक्त मारूती कार भी चोरी की होना पाई गई। जिसके सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। इन्ही आरोपियों द्वारा इसी माह 03 दिसम्बर को संगम मार्ग स्थित कुकडा रिसोर्ट के सामने से टाटा इण्डिगो कार चोरी करने की घटना भी स्वीकार की गई। जिसके सम्बन्ध में भी आरोपियों से पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।