चित्तौड़गढ़ - उदयपुर-मंदसौर ट्रेन को बे पटरी करने की साजिश, ट्रेक पर थी लोहे की प्लेटें, इंजन का प्रेशर पाइप फटा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में चित्तौड़गढ़ उदयपुर रेललाइन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे ट्रेक पर लोहे की प्लेट डाली हुई थी। गनीमत रहा कि ट्रेन रेलवे ट्रेक से नीचे नहीं उतरी। लोहे की प्लेट उछल कर इंजन में जा फंसी, जिससे प्रेशर पाइप फट गया और चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। बाद में रेलवे में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले में चंदेरिया थाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस प्रारंभिक रूप से ट्रेक पर किसी के रेल लाइन की ही लोहे के प्लेट भूलने की बात मान रही है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि कुछ ही दूरी पर रेलवे का काम भी चल रहा है। लेकिन इस मामले में पुलिस हर पहलू से अनुसंधान में जुटी हुई है।

चंदेरिया पुलिस थाने के एएसआई देवेंद्रसिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेललाइन पर रविवार शाम को यह हादसा हुआ है।इस संबंध में सोमवार को पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया। रेलवे की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम 4.20 बजे उदयपुर-मंदसौर ट्रेन उदयपुर से चित्तौड़गढ़ जा रही थी। इस दौरान घोसुंडा रेलवे स्टेशन से पहले बैजनाथियां गांव के पास से गुजर रही थी। इस दौरान पुलिया से पहले अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की प्लेट रेलवे ट्रैक पर रख दी थी। ट्रेन जब इन प्लेटों से गुजरी तो झटका लगा। प्लेट उछल कर इंजन में जा फंसी। इससे इंजन का प्रेशर पाइप डैमेज हो गया। खतरा देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इंजन को चेक किया तो उसके प्रेशर पाइप में लोहे की प्लेट फंसी हुई थी। इस पर रेलवे के कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। इस पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में रेलवे सुरक्षा बल की टीम में मौके पर पहुंची और जांच की। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। रेलवे ने चंदेरिया थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर चंदेरिया पुलिस थाने का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। इस संबंध में चंदेरिया थाना पुलिस ने सोमवार को वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलपथ कपासन एवं दौसा निवासी आकाश पुत्र हरफूल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से भूल वश किसी के लोहे के प्लेट ट्रेक पर रखने की बात सामने आई है। लेकिन सभी पहलुओं से पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।

कुछ दिन पूर्व बदला था रेलवे ट्रेक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपासन-चित्तौड़गढ़ रेललाइन पर पुराना ट्रेक को बदलने का काम भी चल रहा है। बैजनाथियां के पास जहां, यह हादसा हुआ वहां कुछ दिन पूर्व ट्रेक को बदल गया था। ट्रेक की पुरानी पटरी को कुछ दूरी पर रखा हुआ था।आशंका है कि यहां से किसी ने जोगल प्लेट (दो पटरियों को जोड़ने वाली प्लेट) को रेलवे ट्रेक पर ही रख दिया था।

दो बजे गुजरी थी मदार-उदयपुर एक्सप्रेस

रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि इस स्थान से रविवार दोपहर 2 बजे मदार-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। ऐसे में आशंका है कि किसी ने दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच रेलवे ट्रेक पर लोहे की प्लेट रखी हो। इस अवधि में कोई ट्रेन नहीं थी। वहीं शाम 4.20 बजे उदयपुर-मंदसौर ट्रेन गुजरी जो हादसे का शिकार हो गई।

What's your reaction?