चित्तौड़गढ़ / बेंगू - उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ प्रतिभाओं का सम्मान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

सीधा सवाल संवाददाता बिल्लू को किया गया सम्मानित

सीधा सवाल। बेगूं। 77 वें गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छापरा के खेल मैदान में आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार 77 वें गणतंत्र दिवस पर बेगूं उपखंड का उपखंड स्तरीय समारोह सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छापरा के खेल मैदान में क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने ध्वजारोहण तथा परेड निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान बेगूं नगर में संचालित पुरोहित किड्स अकादमी, सन वैली दी स्कूल सहित अन्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ ही सामूहिक व्यायाम का भी प्रदर्शन किया गया, जिनका उपस्थित अतिथियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिले। उन्होंने कहा कि हमे देश एवं प्रदेश के साथ-साथ बेगूं के विकास के हित में भी सोचना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बेगूं से काटूंदा फोरलेन सड़क बनी उसी प्रकार आने वाले दिनों में बहुत जल्द एक बाईपास का निर्माण भी होगा। उन्होंने पालिका अधिशाषी अधिकारी को 15 फरवरी से पहले विद्यालय में डोम निर्माण के टेंडर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा की गई व व्यवस्थाओं पर विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी बेगूं भविष्य में कैसे सुंदर बेगूं बने इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। समारोह में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत, सामाजिक एवं जनसेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 प्रतिभाओं जिनमें लालूराम धाकड़, रघु त्रिपाठी, नंदकिशोर धाकड़, अशोक कुमार मीणा, सुश्री महिमा गुर्जर, सुश्री नीशा गुर्जर, श्री देवराज गुर्जर, सुश्री कृष्णा कुमारी गुर्जर, अर्पित चौबे, घनश्याम बैरागी, मानसिंह गुर्जर, मोहित बिल्लू, लोकेश कुमार जटिया, लोकेश लक्षकार, मोतीलाल, कमल, हंसराज मीणा, महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केन्द्र बेगूं, पर्यावरण प्रेमी संग्राम शर्मा, रामगोपाल धाकड़, कालूलाल रेगर, पुरुषोत्तम जोशी, लालती पाल, कामरान मिर्जा, हेमराज गुर्जर, मुरली धाकड़, सगुणा कुमारी कटारा, भंवरसिंह, चंदा शर्मा, मंजु वैष्णव, अन्नू मीणा, सरोज शर्मा, अक्षय नंदवाना, विजय कुमार शर्मा, राजकुमार माली, सुरेश नाथ, श्रीमती कुसुम धाकड़, उम्मेदसिंह मीणा, श्रीमती अनिता कुमारी भील, जय शिवशंकर ग्राम विकास समिति जयनगर, मोहनलाल पहाड़िया, मदन धाकड़, अनिल कुमार धाकड़, अजित कुमार जैन, अनिल उपाध्याय, श्रीमती रानु ओझा, रत्ना जाट, सलमा सुल्ताना, श्रीमती शालिनी कविया एवं सहायक उप निरीक्षक प्यारेलाल को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में तहसीलदार गोपाललाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु यादव, पुलिस उप अधीक्षक अंजलि सिंह, थानाधिकारी कमलचंद मीणा, विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, सीबीईओ राम सिंह यादव, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, पूजा सोनी, वृद्धिचंद कोठारी, पालिका पार्षद राजुलेंद्र सुराणा, नरेश सुथार, उत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। समारोह का संचालन राजकुमार बैरागी और मंजू भट्ट ने किया। इधर 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेगूं नगर में संचालित सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में संस्था प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर मिठाई वितरण किया गया।

बिल्लू हुए उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित, बेगूं प्रेस क्लब ने दी बधाई और शुभकामनाएं

सीधा सवाल समाचार पत्र और सच बेधड़क न्यूज चैनल बेगूं संवाददाता मोहित बिल्लू को 77 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़, तहसीलदार गोपाललाल जीनगर, बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मोहित बिल्लू को यह सम्मान सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाचार पत्र के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया। इधर मोहित बिल्लू के उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित होने पर बेगूं प्रेस क्लब संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार भगवती प्रसाद राव, संयोजक संदीप सुराणा, अध्यक्ष किशन शर्मा, उपाध्यक्ष कमल किशोर माथुर और सोनू खंडेलवाल, सचिव महेंद्र धाकड़, कोषाध्यक्ष दीपांशु शर्मा और प्रवक्ता कुलदीप सिंह राव द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

What's your reaction?