views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय चित्तौड़गढ़ में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया द्वारा नव-निर्मित सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अहसान पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष सिसोदिया द्वारा अपने कक्ष में कंप्यूटर मॉनिटर, रंगीन प्रिंटर तथा पुरुष एवं महिला शौचालय का नवीनीकरण करवाकर उनका उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यालय परिसर की वाटिका को भी विकसित किया जाएगा और पूरे हॉल को इस तरह तैयार किया जाएगा कि जिले भर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही नए निर्माण कार्य कर कार्यालय को और अधिक सुव्यवस्थित व सुंदर स्वरूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, सुमनत सुवालका, प्रमोद मोदी, दिनेश चाष्टा, प्रियंका पालीवाल, दिनेश गुर्जर, संजय राव, चक्षु शर्मा, सना खान, शिल्पन साहू, दिनेश शर्मा, पवन मेडटवाल, अनिल सेठी, भैरूलाल जाट, गोटू अली, अजय लोट, इम्तियाज हुसैन, नरेंद्र लोहार, हीरा उस्ताद, जितेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।