189
views
views
816 मरीजो ने शिविर का लाभ लिया
सीधा सवाल। चिकारड़ा। सुंदर पृथ्वी ओस्तवाल परिवार मंगलवाड़ एवं आयुर्वेद विभाग चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच एवम परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ बी एल शर्मा ने बताया कि शिविर 27 से 28 जनवरी तक ओस्तवाल वाटिका मंगलवाड़ में आयोजित किया गया । शिविर के भामाशाह समाजसेवी ललित ओसवाल थे। शिविर के आरंभ में भगवान धन्वंतरि की मंत्रों के साथ पूजाअर्चना की गई।
शिविर प्रभारी डॉ़ मुकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि शिविर में कुल 816 रजिस्ट्रेशन हुए जिनको धर्मेंद्र कुमार के साथ शांति छीपा द्वारा किये गए। तो 113 प्रकृति परीक्षण करुणा पुष्करणा द्वारा किये गए। चिकित्सा सेवा में डॉ़ बनवारी लाल शर्मा, डॉ मुकेश शर्मा ,डा स्वाति कुलकर्णी, डॉ. मधु मीणा ,डॉ़ महेंद्र जाजोरिया थे। 138 निशुल्क जांच रेखा कुमावत व सोमेश शर्मा द्वारा 107 स्वर्ण प्राशन भारती शर्मा ने करवाया। 34 अग्निकर्म व जलौका शराफत मंसूरी व हीरालाल ने किया। 666 मरीज को औषधि वितरण मीनाक्षी पुरबिया के साथ रामेश्वर लाल किया। वही 33 नाड़ीकर्म डॉ़ मुकेश 40 आयुर्वेद नेचुरोथेरेपी उमेश गोड़, भगवती लाल सालवी,दिनेश जाट,कैलाश धाकड़ ने की। योगाभ्यास आशा जाट व दिव्या भारती ने करवाया। क्वाथ वितरण की सेवाएं अनुराधा मेघवाल द्वारा दी गई । डॉक्टर शर्मा द्वारा बताया गया कि इस दो दिवसीय शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जहा एक ओर काढे का सेवन करवाया गया। वही वातरोग ,कटिशूल,आमवात,संधिवात ,चर्म रोग,उदर रोग , श्वास कास ,स्त्री रोग ,मधुमेह, माइग्रेन आदि रोगों का विषय विशेषज्ञों द्वारा उपचार एवं परामर्श दिया गया । निःशुल्क जांच में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन ,प्रेगनेंसी , ब्लड प्रेशर ,अर्श भगंदर की जांच की गई। शिविर के दौरान डिप्टी देशराज कुलदीप के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा शिविर का अवलोकन कर कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ललित ओसवाल द्वारा चिकित्सीय टीम के साथ नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए ट्रॉफी प्रदान करते हुए सम्मान किया गया । धन्यवाद ज्ञापित किया।