546
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शनिवार को जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर, ड्रेसिंग रूम, स्टोर रूम, कार्यालय एवं पोर्च का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिकित्सालय में नियमित सफाई बनाए रखने, उपकरणों के उचित रख-रखाव तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने एवं अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की भी हिदायत दी गई।