चित्तौड़गढ़ - व्यवसाई की आंखों में मिर्ची डाल दो लाख की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, एक आरोपी निकला पड़ोसी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गत दिनों व्यवसाई की आंखों मिर्ची पाउडर डाल कर दो लाख रुपए की नकदी लूट की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे अनुसंधान जारी हैं। इनमें से एक आरोपित तो व्यवसाई की दुकान का पड़ोसी ही निकला है। पुलिस को आशंका है कि इसी की सूचना के आधार पर आरोपियों ने लूट की योजना बनाई हो। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली थाने में 24 जनवरी की रात को प्रार्थी महेश नगर निवासी गिरिराज बजाज ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि प्रार्थी के ताऊ ऊपरलापाड़ा निवासी ओमप्रकाश बजाज रात्रि में करीब आठ बजे दुकान बंद कर के स्कूटी पर घर लौट रहे थे। उनके पास स्कूटी पर रखे बैग में दो लाख रुपए की नकदी थी। ओमप्रकाश बजाज गोल प्याऊ चौराहे से घर के बाहर पहुंचे ही थे कि बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर नकदी भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। शहर के मध्य हुई इस वारदात के खुलासे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह के निर्देशन व चित्तौड़गढ़ डिप्टी बृजेशसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा ह्यूमन इंटलिजेंस का उपयोग करते हुए सुनील कुमावत, दीपक सिंह चौहान, व पुष्कर भील को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले हिंदू छिपा मोहल्ला निवासी सुनील पुत्र मोहनलाल कुमावत, सदर थाना क्षेत्र में आने वाले पंचवटी निवासी दीपक सिंह पुत्र राजेंद्रसिंह तथा कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले भैरूसिंहजी का खेड़ा गांव निवासी पुष्कर पुत्र खेमजी भील को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार तीनों से पूछताछ में जुटी हुई है। वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली सीआई तुलसीराम, उप निरीक्षक श्यामलाल, सहायक उप निरीक्षक नवरंगलाल, कांस्टेबल सुनील कुमार, राजेश कुमार, हरिराम व राजकुमार की टीम का गठन किया था।

बाइक बरामद, नकदी के संबंध में पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया है। वहीं नकदी के संबंध में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में से सुनील कुमावत चित्तौड़गढ़ शहर में ही रहने वाला है जो की व्यवसाई का पड़ोसी होकर दुकान से करीब 200 मीटर दूर ही मकान है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इसी ने लूट की योजना बनाई हो।

What's your reaction?