1743
views
views
सीधा सवाल। कनेरा। ग्राम मेलाना में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रति विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें गांव में जगह-जगह घरों के बाहर रंग बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर सजावट की गई व धार्मिक झंडा पताका लगाकर गांव में आकर्षक सजावट की गई । समारोह के प्रारंभ में लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर से प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में मातृशक्ति ,पुरुष, बच्चे, बुजुर्गों सहित सभी सर्व हिंदू समाज जन शामिल हुए । कलश यात्रा गांव भ्रमण कर बीर धर्मशाला पहुंची और धर्म सभा में परिवर्तित हुई तत्पश्चात धर्मसभा में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता व एकजुटता का संदेश दिया धर्मसभा के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ इस अवसर पर गांव के सर्व हिंदू समाज जन विराट हिंदू सम्मेलन के समस्त आयोजन में उपस्थित रहे।