168
views
views
सीधा सवाल। राशमी । यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को निशुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक डॉ निर्मल काकोड़िया ने बताया कि यह कार्यक्रम एन ओ एच पी के अंतर्गत 4 फरवरी से 10 फरवरी तक चलाए जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज संस्था पर 18 मरीजो की ओरल स्क्रीनिंग की गई । तथा आवश्यक सुझाव एवं कैंसर से किस प्रकार बचा जाए इसके बारे में मरीजों को जानकारी दी गई । जैसे मुँह में कोई घाव या छाला जो ठीक नहीं हो रहा हो,मसूड़े में सूजन गठन, मुंह में लाल, सफेद दाने निकलने में या चबाने में कठिनाई आदि के बारे जागरूक किया गया एवं बताया कि जल्द पहचान होने पर सफल इलाज संभव है।