चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - जिला चिकित्सालय अंधेरे की आगोश में, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में होता रहा इलाज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल | निंबाहेड़ा।

निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय शनिवार को करीब एक घंटे तक अंधेरे के आगोश में रहा। शाम लगभग 5 बजे से बिजली गुल होने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ा

हैरानी की बात यह रही कि जिला चिकित्सालय में मौजूद डीजी सेट भी चालू नहीं हो सका। जानकारी लेने पर बताया गया कि डीजी सेट को चालू करने के लिए तकनीकी कर्मचारी के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में इलाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर

घटना के दौरान अस्पताल के पीएमओ को बार-बार फोन किया गया, लेकिन हर बार कॉल बिजी आता रहा। इसके बावजूद पीएमओ द्वारा कॉल बैक करना भी जरूरी नहीं समझा गया, जिससे मरीजों और परिजनों में रोष देखा गया।

अंधेरे में इलाज की स्थिति को देखते हुए यह सवाल उठना लाज़िमी है कि यदि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना या इमरजेंसी आ जाती, तो मरीजों का इलाज कैसे किया जाता?

बिजली विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में

जिला चिकित्सालय जैसी संवेदनशील संस्था में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना विद्युत विभाग की भी जिम्मेदारी है। अस्पताल में बिजली गुल होना और वैकल्पिक व्यवस्था का न चलना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

एसडीओ ने दिया आश्वासन, एक घंटे बाद लौटी बिजली

मामले में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी, तब जाकर मरीजों और परिजनों ने राहत की सांस ली।

What's your reaction?