210
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। स्कूली बच्चों को खेल किट, जादुई पिटारा, जर्जर स्कूल बिल्डिंग का निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार सहित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी तर्ज पर राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रतियोगी परीक्षा कराना, एआई स्टार्टअप प्रोग्राम, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने का निर्णय किया है जो सराहनीय एवं अद्वितीय है। भजनलाल सरकार द्वारा घोषित बजट सर्वस्पर्शी, समावेशी विकास की अवधारणा पर आधारित दुरगामी सुपरिणाम वाला सबका साथ सबका विकास वाला बजट है।
*डॉ प्रहलाद शर्मा, शिक्षाविद एवं स्कूल संचालक चित्तौड़गढ़।*