378
views
views
संकल्प से ही संभव है नशा मुक्त जीवन
सीधा सवाल। कपासन। स्थानीय आशा नशा मुक्ति केन्द्र कपासन में आज अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति कपासन डॉ. महेन्द्र सोलंकी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के आदेशानुसार नशा विरोधी जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष प्रेरणा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नशा त्यागने का प्रयास कर रहे व्यक्तियों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सुरेश कुमार बापना अधिवक्ता ने नशे के दुष्प्रभावों और उससे उबरने के मनोवैज्ञानिक तरीकों पर प्रकाश डाला।शिविर में आयोजकों द्वारा कुछ ऐसे अनुभव साझा किए, जिनमें नशा पीडित व्यक्तियों ने सफलता पूर्वक नशे को मात दी है। उनकी कहानियों ने वहां मौजूद अन्य लोगों में नया आत्मविश्वास भरा।योग और ध्यान के माध्यम से तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान के सरल गुरों के बारे में बताया गया। ताकि नशे की तलब को नियंत्रित किया जा सके।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जीवन जीने और समाज को इस बुराई से बचाने की सामूहिक शपथ ली।इस अवसर पर देव तिवारी, तालुका सचिव ने कहा कि नालसा एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा पीडितों के लिये संचालित योजनाओ एवं निःशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रमों के तहत आज विशेष प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया है।विशिष्ट अतिथि विनय खटीक अधिवक्ता कपासन ने भी सभी नशा मुक्ति केन्द्र में ईलाजरत व्यक्तियों को नशा छोडने हेतु प्रेरित किया तथा अपने अनुभव साजा किये।