252
views
views
साइकिल पाकर बालिकाओं मैं खुशी का माहौल
सीधा सवाल। चिकारड़ा। राज्य सरकार द्वारा देय नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटोली गुजरान मैं आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंगलवाड भाजपा मंडल अध्यक्ष भेरुलाल गाडरी थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य छोगा लाल जाट ने की, वही मुख्य अतिथि के रूप में श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य किशन लाल अहीर, रामलाल गुर्जर ,पूर्व सरपंच कालूराम गुर्जर , पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर ,पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोती लाल सुथार , किशन गुर्जर , शंभू लाल गुर्जर थे।
चिकारड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा देय निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गायरी थे । अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहनलाल कीर ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ,पूर्व सरपंच राधेश्याम सोनी थे। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य मोहनलाल कीर ने कहा कि बालिकाओं को सरकार द्वारा देय निशुल्क साइकिल वितरण से जहां एक और आने-जाने में सुविधा मिलेगी वही बालिकाएं लेट लतीफ स्कूल नहीं पहुंचेगी। यह राज्य सरकार का श्रेष्ठतम कदम है। मंडल अध्यक्ष गायरी ने कहा कि बालिकाओं की प्राथमिकता विद्यालय समय पर पहुंचने के साथ ही नियमित अध्ययन करना है । नियमित अध्ययन से ही उच्च मार्ग प्रशस्त होगा । कार्यक्रम में विधालय का स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ता अभिभावक , ग्रामीण उपस्थित थे।