504
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के गौतम आश्रम गांधीनगर में 19 मार्च को अक्षपाद भगवान महर्षि गौतम की जयंती की तैयारी बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सभी समितियों के संयोजक शामिल हुए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही और आगामी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ ली गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने समाज की एकता व अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए सभी गौतम बन्धुओ को एकजुटता से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयोजन समिति के नंदकिशोर जोशी, बद्रीलाल शर्मा, विनायक द्विवेदी, जगदीश शर्मा डेयरी, मदनलाल शर्मा उपरेडा, जगदीश शर्मा पीडब्लूडी, शिवलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा रूद, मुकेश उपाध्याय, डॉ.हरीश उपाध्याय, राकेश गिल, नरेशदत्त व्यास आदि उपस्थित रहे। आभार ज़िला महामंत्री राजेंद्र चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।