चित्तौड़गढ़ / कपासन - पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत एक दिवसीय आवासीय शिविर आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

सीधा सवाल। कपासन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत एक दिवसीय आवासीय शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 17 मार्च 2026 सायं 4 बजे से प्रारंभ होकर 18 मार्च 2026 सायं 4 बजे तक एस.आर. वाटिका में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री तथा प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना एवं कार्य पद्धति को प्रभावी बनाना रहा।
इस अवसर पर अतिथि रूप में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, शनिमहाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर,पूर्व विधायक बद्री लाल जाट , पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा, जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, निवर्तमान पालिकाध्य्क्ष मंजू सोनी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, मांगी लाल अहीर, राधेश्याम वैष्णव मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा सत्र लिए गए—
पहला सत्र: मुख्य वक्ता श्रवण सिंह राव ने वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पार्टी की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को समझाया।
दूसरा सत्र: भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर प्रकाश डाला।
तीसरा सत्र: संगठन का कार्य विस्तार एवं कार्य पद्धति पर जिला महामंत्री रघु शर्मा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की रणनीति समझाई।
चौथा सत्र: केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सरकार की योजनाओं और जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी।
पांचवां सत्र: सोशल मीडिया एवं आईटी विषय पर नंद किशोर लोहार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और प्रचार-प्रसार की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया।
छठा सत्र: बूथ प्रबंधन पर देवी सिंह राणावत ने चुनावी दृष्टिकोण से बूथ को मजबूत करने की रणनीति साझा की।
सातवां सत्र: व्यवहारिक सत्र में विधायक अर्जुन जीनगर ने कार्यकर्ताओं को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की तकनीक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया।

 *विधायक ने किया रात्रि प्रवास, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह*
शिविर की विशेष बात यह रही कि क्षेत्रीय विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि प्रवास किया। उन्होंने देर रात तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जमीनी समस्याएं सुनीं और संगठनात्मक मजबूती के लिए मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि “संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत और सक्रिय होता है, तब ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। बूथ स्तर तक मजबूत संरचना ही हमारी जीत का आधार है।”
उन्होंने आगे कहा कि “प्रशिक्षण शिविर केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और संगठन दोनों को सशक्त बनाने का माध्यम है। हमें सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करना होगा।”

पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक समर्पण एवं सीखने की उत्सुकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिविर के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

What's your reaction?