189
views
views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा चैत्र प्रतिपदा एवं नव संवत्सर के अवसर पर श्री महर्षि गौतम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदर्श कॉलोनी स्थित श्री महर्षि गौतमाश्रम से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री महर्षि गौतम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष एवं बच्चे बैंड बाजों की धुन पर नाचते एवं जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इसी क्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल निंबाहेड़ा के तत्वावधान में बस स्टैंड पर शेखावत सर्कल के समीप पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान श्री महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नगर महामंत्री कमलेश बनवार, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सोनी, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, जगदीश माली, कुलदीप सिंह राठौड़, नरेश आमेटा, लक्की आहूजा, मंत्री धर्मपाल जाट, रतन वैष्णव, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, कैलाश सेन, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, हितेश जोशी, अशोक मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।