525
views
views
अमावस्या के अवसर पर मासिक भंडार खुला निकले 2 लाख 63 हजार
सीधा सवाल। डूंगला। एलवामाता मंदिर पर नवरात्रा स्थापना को लेकर विधि विधान से घट स्थापित कर नवरात्रा पर्व की शुरुवात की । इस अवसर पर मासिक भंडार खोला गया। भंडार से 2 लाख 63 हजार रुपया निकला। लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने नवरात्रि पर 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया इस मौके पर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद ले और आयोजित मेले में भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाएं वही मेले में आयोजित कार्यक्रम भजन संध्या का लाभ ले। घट स्थापना एवम भंडार गणना के मौके पर लोक न्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के साथ दुर्गा शंकर शर्मा, ओंकार लाल व्यास ,पूरणमल अहीर के साथ अन्य सदस्य एवम ग्रामीण उपस्थित थे।