651
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे।
इस दौरान तहसीलदार मुकेश गुर्जर, प्रशासक प्रेम भोई, गिरदावर किशन खटीक और पटवारी किशन बैरवा मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम सभा में मुख्य रूप से विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।