672
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के पिंड की रहने वाली निर्मला मेनारिया ने मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर RAS 2023 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली निर्मला की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निर्मला मेनारिया, देवीलाल मेनारिया की पुत्री हैं और वर्ष 2013 से कृषि विभाग में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने करीब 13 साल तक सरकारी नौकरी करते हुए लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत का पहला बड़ा परिणाम वर्ष 2021 में सामने आया, जब उन्होंने RAS परीक्षा पास कर खाद्य विभाग में फूड इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया। वर्तमान में वे जयपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ निरंतर अध्ययन करते हुए उन्होंने RAS 2023 में भी सफलता हासिल की है। उनकी पहली पोस्टिंग अजमेर में तहसीलदार पद पर हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। निर्मला की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।