252
views
views
जैन समाज ने पंछियों के पानी के लिए 21 परिंडे लगाए
सीधा सवाल। डूंगला। श्री महावीर इंटरनेशनल दिवाकर केंद्र डूंगला एवं श्री जैन दिवाकर तपोवन समिति कमल तीर्थ डूंगला के सदस्यों द्वारा प्रचंड गर्मी में पानी की प्यास से भटकते पंछियों के लिए परिंडे लगाए गए। वही गौ माता को हरा चारा खिलाया गया। जानकारी में गौशाला के दुर्गा शंकर शर्मा द्वारा बताया गया कि श्री महावीर इंटरनेशनल दिवाकर केंद्र और श्री जैन दिवाकर तपोवन समिति कमल तीर्थ के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के लिए पहल करते हुए तपोवन परिसर में मुक बधिर पक्षियों के लिए पानी के 21 परिंडे लगाए गए। इसके साथ ही इस मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा नवकार मंत्र का जाप किया गया। कमल तीर्थ तपोवन भूमि पर बिराजित शांता कुंवर जी मासा द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।