441
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं भाग लेने पहुंचे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी से कार्यक्रम के दौरान सेठवाना गांव के ग्रामीणों के दल ने मुलाकात की । तथा क्षेत्र में निकलने वाली रेल लाइन पर स्थित सेठवाना गांव में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग रखी । वही ग्रामीणों ने बताया कि इस रेलवे स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा । यहा यह भी बतादे की जहां एक और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी ,वहीं कृषि, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी कार्य के मार्ग को भी पंख लगेंगे। ग्रामीणों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए
सांसद सीपी जोशी ने आश्वासन दिया कि इस रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती चरण में ट्रेनों के ठहराव पर समीक्षा कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा । सांसद सीपी जोशी से चर्चा करने के दौरान नरेंद्र सिंह भुरकिया , चंपालाल लोहार, दिनेश कुमार , गोपाल धाकड़ , नंद लाल गायरी के साथ क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।
