420
views
views
सीधा सवाल। कपासन। समीपवर्ती गांव कानाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुंडावत, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि के रूप में भैरू लाल जाट एवं बद्री लाल गाडरी,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजवीर चौधरी, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र रेगर उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ जाकिर हुसैन मंसूरी ने की।इस दौरान कक्षा 9 में अध्ययनरत 25 बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। राणावत ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में बालिकाओं के लिए यह प्रमुख योजना बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की कल्पना को साकार रूप देने के लिए बेटियों को हर मोर्चे पर एवं राष्ट्रहीत के समस्त कार्यों में बढ़चढ़ कर आगे आना होगा। एसीबीओ चुंडावत ने सभी बालिकाओं के शैक्षिक स्तर की प्रशंसा करते हुए श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की अग्रिम शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में देवी लाल भोपाजी, रतन भोपाजी, भंवर लाल गाडरी विद्यालय स्टाफ से माधव लाल जाट, सत्य नारायण उपाध्याय, कमलेश कुमार, कमल किशोर, दिनेश गोस्वामी,भागवती गमेती आदि उपस्थित रहे।पीईईओ मंसूरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा ने किया।