चित्तौड़गढ़ - 99 प्रतिशत अंक लाया प्रियांश, बिना कोचिंग घर की पढ़ाई पर मिली सफलता, परीक्षा खत्म होते ही कह दिया था कि 98 प्रतिशत से ज्यादा आएंगे अंक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की और से मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के एक निजी स्कूल के छात्र प्रियांश जोशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रियांश ने ट्यूशन और कोचिंग से दूरी बनाई रखी। घर पर ही प्रतिदिन चार घंटे की पढ़ाई और स्कूल से मिले मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। बड़ी बात यह है कि परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौटे प्रियांश ने परिजनों से यह तब ही कह दिया था कि उसके 98% से ज्यादा अंक आएंगे। परिणाम आया तो उसके 99% अंक आए लेकिन ओवरऑल राजस्थान में प्रथम स्थान पर नहीं आ पाया।
चित्तौड़गढ़ शहर के निकट स्थित मूलतः धनेत कलां गांव निवासी प्रियांश जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के गुरुजनों को दिया। प्रियांश ने बताया कि उसने बिना किसी ट्यूशन के केवल स्कूल और घर में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। प्रियांश ने कहा कि उन्होंने मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी। लेकिन कभी शतरंज तो कुछ डाउट दूर करने के लिए मोबाइल का उपयोग किया। उसे शतरंज खेलना पसंद करते हैं, जिससे उसकी एकाग्रता बढ़ी। प्रियांश ने बताया कि उसका सपना भविष्य में इंजीनियर बनने का है। रोज का रोज पढ़ना एक टास्क था। सफलता का मुख्य कारण भी यही है। साथ ही दसवीं कक्षा में प्रवेश के साथ ही यह तो लक्ष्य लिया था कि जिला टॉपर तो बनना ही है और अच्छे प्रतिशत से पास होना है। इधर, प्रियांश के पिता अजय जोशी ने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इसने शुरू से ही पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और हमेशा 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि बेटे ने बिना कोचिंग के केवल स्कूल की पढ़ाई पर भरोसा किया और मोबाइल व टीवी से दूरी बनाए रखी, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

स्कूल में किया गया प्रियांश का सम्मान

इधर, जिले के टॉपर प्रियांश जोशी की सफलता पर परिजनों के अलावा स्कूल प्रशासन ने भी खुशी जताई है। जिला मुख्यालय पर स्थित श्री केसरियाजी जैन स्कूल में प्रियांश का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल शम्भूलाल भट्ट ने बताया कि प्रियांश की सफलता विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रियांश एक मेहनती और अनुशासित छात्र है, जिसने अपने परिश्रम से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के एवं शिक्षाविद् डॉ एएल जैन, राजेश वीरानी सहित अन्य ने प्रियांश का स्वागत किया।

परिणाम में चित्तौड़ जिला फिसड्डी, 29वें स्थान पर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर चित्तौड़गढ़ जिले ने करते हुए 93.06 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। जिले का यह परिणाम प्रदेश में 29वें स्थान पर है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार भी जिले में छात्राओं ने बाज़ी मारी है। छात्राओं का परिणाम 94.32 प्रतिशत रहा, जबकि छात्र वर्ग का परिणाम 91.79 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं प्रवेशिका परीक्षा का कुल परिणाम 85.92 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का प्रतिशत 89.83 और छात्रों का 83.13 प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही जिले भर में खुशी का माहौल है। सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों में उत्साह देखा गया।

What's your reaction?