336
views
views
गौ माता के नाम पर छलावा भाजपा सरकार की विफलता उजागर - प्रदेश सचिव बोरीवाल
सीधा सवाल। कपासन। प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. ललित बोरिवाल ने राज्य की गौशालाओं की भयावह स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार केवल गौमाता के नाम पर राजनीति कर रही हैं।जबकि जमीनी स्तर पर गौवंश की हालत बद से बदतर हो चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान गौमाता की सुरक्षा और सेवा के बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वही वादे पूरी तरह झूठे साबित हो रहे हैं। गौशालाओं में चारे की भारी कमी, आर्थिक तंगी और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण गौवंश तड़पने को मजबूर हैं।जो सरकार की संवेदनहीनता का स्पष्ट प्रमाण है।डॉ. बोरिवाल ने स्पष्ट किया कि पिछली कांग्रेस सरकार, विशेषकर अशोक गहलोत के नेतृत्व में गौशालाओं के लिए व्यवस्थित नीति बनाई गई थी। उस समय गौ शालाओं को समय पर अनुदान दिया जाता था।गो सेस की राशि का नियोजित उपयोग होता था।गौवंश के संरक्षण के लिए व्यवस्थित तंत्र लागू था।लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। गो सेस के नाम पर जनता से करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हैं। लेकिन न तो उसका कोई पारदर्शी हिसाब दिया जा रहा हैं। और न ही गौशालाओं तक वह राशि पहुंच रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल प्रचार और दिखावे तक सीमित हैं।जबकि हकीकत में गौ माता की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यह भाजपा की कथनी और करनी के बीच गहरे अंतर को उजागर करता है।कांग्रेस पार्टी की मांग करती है की गो सेस की पूरी राशि का सार्वजनिक ऑडिट कराया जाए।गौशालाओं को तत्काल और नियमित अनुदान दिया जाए।एक स्वतंत्र निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए।गौवंश संरक्षण के लिए ठोस और दीर्घकालीन नीति लागू की जाए।अंत में डॉ. बोरिवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी और जनता के सामने इस गौ माता के नाम पर धोखे को पूरी तरह उजागर करेगी।