चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

अखिल तिवारी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। वैश्विक स्तर पर अमेरिका, इजराइज व ईरान के बीच चल रहे युद्ध से पूरे विश्व में तनाव बना हुआ है। इसका सीधा असर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर भी दिखाई दिया है। देश में गैस की टंकियों को लेकर खींचतान है। ऐसे में नवरात्र महोत्सव में दुर्ग स्थित बाण माता मंदिर में चलने वाले भंडारे पर भी संकट के बादल मंडराने लगे। लेकिन श्रद्धालुओं के समर्पण के चलते भंडारा बंद नहीं करना पड़ा। जहां दुर्ग पर भंडारा चलता है वहां एक परिसर में गड्ढे खोद कर मिट्टी की भट्टियां तैयार कर लकड़ियों जला कर भोजन तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन यहां तीन से चार हजार लोगों का भोजन करवा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के अलावा मारवाड़ से करीब चार दर्जन लोगों की टीम इस व्यवस्था में लागू हुई है।

यहां दुर्ग पर मेवाड़ राज परिवार की कुल देवी बाण माता का मंदिर है। इस मंदिर में बाण माताजी सेवा संस्थान की और से भंडारा चलाया जाता है। संस्थान के व्यवस्थापक मदनसिंह सिसोदिया ने बताया कि करीब 13 साल से संस्थान बाण माता मंदिर में भंडारा चल रहा है। हर वर्ष यहां नवरात्र में भारी भीड़ रहती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए  निरंतर भंडारा चलता है। नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं रहती है। सिसोदिया ने बताया कि इस बार नवरात्र महोत्सव से पहले गैस सिलेंडर की दिक्कत आई थी। ऐसे में जहां भंडारा चल रहा है उसके सामने की और खाली पड़े नोहरे में भोजन बनाने की व्यवस्थाएं की हैं। यहां गड्ढे खोद कर बड़े चूल्हे तैयार किए और बड़े कड़ाह में भोजन बन रहा है। यहां 13 साल से चल रहे भंडारे का क्रम नहीं टूटे इसके प्रयास किए हैं। यहां करीब 15 से 20 समर्पित सदस्य हैं जो पूरे मनो भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। भोजन में भी प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन बनाए जा रहे हैं। साथ ही भोजन बनाने और परोसने में करीब 50 जनों की टीम काम कर रही है।

हर दिन आठ सिलेंडर जरूरत, तीन ट्रॉली मंगवाई लकड़ी

बाण माताजी सेवा संस्थान के व्यवस्थापक मदनसिंह सिसोदिया ने बताया कि तीन से चार हजार लोगों का खाना बनाने में प्रतिदिन आठ से दस गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस बार गैस सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हो पाई। अब तक तीन ट्रैक्टर ट्रॉली भर कर लकड़ी मंगवाई जा चुकी है। साथ ही आगामी दिनों में और भी लकड़ी मंगवानी पड़ेगी। इसका कारण है बाण माता मंदिर में सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा मारवाड़ एवं प्रदेश के अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। साथ ही भजन संध्याओं का आयोजन भी होना है। ऐसे में तीन दिन पांच से छह हजार लोगों तक का भोजन यहां बनेगा। ऐसे में संसाधनों की आवश्यकता ज्यादा रहेगी।

365 दिन चलता है भंडारा

चित्तौड़ दुर्ग स्थित बाण माता मंदिर में केवल नवरात्र महोत्सव ही नहीं वर्ष के 365 भंडारा चलता है। श्री बाण माताजी सेवा संस्थान प्रतिदिन यहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारा चलाती है। करीब 13 साल से यह क्रम लगातार जारी है। इस बार भी गैस के संकट के बीच लकड़ियां मंगवा कर भंडारा चलाया जा रहा है।

What's your reaction?