462
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल के बीच आज बस्सी से श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन-अर्चन कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
परिजनों, मित्रों एवं नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित करेंगे।
चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है और वे सभी के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।
यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जयकारों के साथ उन्हें विदाई दी।