views
सडक पुननिर्माण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सीधा सवाल।बागोड़ा। कूड़ा धवेचा से बागोड़ा तक जाने वाली जर्जर डामर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह से टूट-फूट चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान और वाहन चालक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन और अधिक कठिन हो जाता है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलें आती हैं।ग्रामीणों ने उल्लेख किया कि लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। खराब सड़क के कारण लोगों को आर्थिक, सामाजिक तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए कूड़ा धवेचा से बागोड़ा तक की सड़क की शीघ्र मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण करवाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान देवसेना जिला अध्यक्ष बीरबल गुर्जर, छगनलाल पुरोहित, सुनील पुरोहित, राजाराम सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित रहे।