views
हितकारी सेवा संगठन ने किया गौ-सेवा का पुण्य कार्य
( माणकमल भंडारी )
भीनमाल। ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर हितकारी सेवा संगठन द्वारा गौ-सेवा के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गायों के लिए चारा वितरण किया गया। संगठन के सदस्यों ने आनंदवाड़ी, फ़ाफ़रिया हनुमान मंदिर, राज हॉस्पिटल, स्वामीनारायण स्कूल सहित अन्य कई स्थानों पर पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया और सेवा कार्य किया। संगठन के माणकमल भंडारी ने बताया कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है । इस हेतु अधिक मास पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान गायों को चारा गया। इस सेवा कार्य में सौरभ लखारा, हितेश जोशी, हितेश भाटी, हरीश सुथार, हड़मतसिंह, तनवीर सिंह सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ-सेवा के इस अभियान को सफल बनाया। हितकारी सेवा संगठन द्वारा समय-समय पर समाजहित एवं जीवदया से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। जिनकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।