गौशाला अंधेरे में, बेजुबान प्यास से बेहाल... और जिम्मेदार गायब!
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सुमेरपुर में विद्युत व्यवस्था पर बड़ा सवाल: आखिर जनता विभाग का काम कब तक करती रहेगी?

जला ट्रांसफार्मर हटाने तक नहीं पहुंचा बिजली विभाग, असाध्य बीमारी से जूझ रहे पत्रकार और ट्रैक्टर चालक ने उठाया 500 किलो से अधिक का बोझ

                             पुखराज कुमावत
सीधा सवाल।सुमेरपुर। श्रीराम गौशाला कोलीवाड़ा में बुधवार को जो दृश्य देखने को मिला, उसने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह ट्रांसफार्मर जलने के बाद गौशाला की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों गौवंश पानी के लिए तड़पते रहे, लेकिन आरोप है कि पूरे दिन विद्युत विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से आगे नहीं आया।
गौशाला व्यवस्थापक के अनुसार बिजली गुल होने से पानी की मोटरें बंद हो गईं और गौवंश के लिए पेयजल संकट खड़ा हो गया। गौशाला संचालकों ने तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क किया, लेकिन मदद मिलने के बजाय उन्हें एक कर्मचारी से दूसरे कर्मचारी और एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास भेजा जाता रहा।

फोन पर जिम्मेदारी टालते रहे कर्मचारी, राहत के नाम पर मिला सिर्फ इंतजार

गौशाला प्रबंधन का आरोप है कि जब विभागीय कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो किसी ने पदमाराम का नाम लिया, किसी ने मोहनलाल तो किसी ने पदमाराम
से बात करने को कहा। कई बार कार्यालय पहुंचने के बावजूद समाधान नहीं मिला। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने साफ शब्दों में यह तक कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। दिनभर जिम्मेदारी का खेल चलता रहा, लेकिन मौके पर राहत पहुंचाने वाला कोई नहीं था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी किसान के खेत का ट्रांसफार्मर जलता है या किसी गौशाला की बिजली बंद होती है तो विभाग की सुस्ती तुरंत सामने आ जाती है। आम उपभोक्ता घंटों नहीं, बल्कि कई बार दिनों तक परेशान रहते हैं।

जब विभाग नहीं आया तो मैदान में उतरे पत्रकार और ट्रैक्टर चालक

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाने की जरूरत पड़ी। गौशाला व्यवस्थापक का आरोप है कि विभाग की ओर से न तो कोई वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही ट्रांसफार्मर को सुरक्षित हटाने के लिए कोई टीम भेजी गई।

आखिरकार एक असाध्य बीमारी से मौत की जंग ओर
संघर्ष कर रहे पत्रकार पुखराज कुमावत और ट्रैक्टर चालक चतराराम देवासी स्वयं आगे आए,और उन्होंने हिम्मत दिखाई
। दोनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 300 किलो से अधिक वजनी जले हुए ट्रांसफार्मर को ट्रॉली में चढ़ाया ताकि उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू हो सके।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि यदि ट्रांसफार्मर उठाते समय कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? क्या विभाग ने किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की थी? क्या आम नागरिकों को विभाग का काम करने के लिए मजबूर होना चाहिए?

प्यास से बेहाल रहे गौवंश, गर्मी में बढ़ी परेशानी

भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद रहने से पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। गौशाला में मौजूद सैकड़ों गौवंशों के लिए पानी की व्यवस्था करना चुनौती बन गया। गौसेवकों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता तो हालात और गंभीर हो सकते थे।

ग्रामीणों में आक्रोश, उठ रहे कई बड़े सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जनता समय पर बिजली बिल जमा करती है तो संकट की घड़ी में विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे क्यों हट जाता है? आखिर ट्रांसफार्मर बदलना और उसे हटाना किसकी जिम्मेदारी है? यदि जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

जवाबदेही तय होगी या फिर दब जाएगा मामला?

यह मामला केवल एक जले हुए ट्रांसफार्मर का नहीं है। यह उस व्यवस्था का आईना है जहां आमजन मदद मांगता है और बदले में उसे जिम्मेदारी का बोझ उठा दिया जाता है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या विभाग इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करेगा या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
श्रीराम गौशाला कोलीवाड़ा की यह घटना सुमेरपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी गौशाला, किसान या आम उपभोक्ता को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

What's your reaction?