252
views
views
सीधा सवाल। सिरोही। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर से जालौर जाने के दौरान वें रविवार को देर शाम पिंडवाड़ा के बीलर गांव पहुंचकर श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट सिरोही, जालौर,पाली पूर्व अध्यक्ष उमाराम मीणा के निधन पर श्रद्धांजलि देकर संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली , कांग्रेस जिलाध्यक्ष नींबाराम गरासिया, श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट अध्यक्ष रताराम मीणा, बाली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गरासिया सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।