views
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयास रंग लाए, वराही माता धाम सहित कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
पुखराज कुमावत
पाली।सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेतरा में विकास की नई सुबह का आगाज हुआ है। वर्षों से सड़क सुविधा की बाट जोह रहे ग्रामीणों को एक साथ तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। करीब 4 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों को ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास का मील का पत्थर बताते हुए पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री Joraram Kumawat का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और जयघोषों के बीच मंत्री का स्वागत किया। समारोह में विकास को लेकर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों का कहना था कि जिन रास्तों पर वर्षों से धूल उड़ती थी, वहां अब विकास की रफ्तार दौड़ेगी।
*तीन सड़कें, पूरे क्षेत्र को मिलेगा नया जीवन*
स्वीकृत कार्यों के तहत नेतरा से पराखिया तक 135 लाख रुपए, पराखिया से बिरोलिया तक 275 लाख रुपए तथा नेतरा से वराही माता मंदिर तक 45 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण होगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
*आस्था और विकास का बना संगम*
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि वराही माता मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सड़क सुविधा के अभाव में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma और सार्वजनिक निर्माण विभाग के समक्ष प्रमुखता से रखा गया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने हैं।
*करण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन*
बालोतरा प्रभारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य करण सिंह राजपुरोहित नेतरा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, सुविधा और समृद्धि का नया द्वार है।
इस अवसर पर नरपत सिंह राजपुरोहित, शेषमल राजपुरोहित, लक्ष्मण सिंह Rajpurohit, उपसरपंच जगदीश सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।
*ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात
"सड़क आई, तो विकास आया"*
नेतरा में इन स्वीकृतियों को लेकर ग्रामीणों में यही चर्चा रही। लोगों का मानना है कि ये सड़कें आने वाले वर्षों में क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक तस्वीर बदल देंगी।