प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - विधायक कृपलानी ने दी विकास कार्यों की सौगात, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम का लोकार्पण, शहरी सेवा शिविर में बांटे पट्टे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

विधायक कृपलानी बोले: विकास कार्यों में नहीं आने दूंगा कोई कमी, आगे भी बहेगी विकास की गंगा

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सोमवार को छोटीसादड़ी दौरे के दौरान नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कृपलानी एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एसडीएम यतींद्र पोरवाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल, नगर पालिका जेईएन संदीप भावसार, अर्जुन खारोल आदि ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
विधायक कृपलानी ने नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए करीब 45 सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया। इन कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस थाना परिसर में स्थापित किया गया है, जहां से पुलिस 24 घंटे शहर की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेगी। विधायक ने कहा कि अब छोटीसादड़ी शहर तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा, जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा और आमजन की सुरक्षा मजबूत होगी।
इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही देशभक्ति, धार्मिक और जनहित से जुड़े संदेशों का सुबह-शाम नियमित प्रसारण भी किया जाएगा। इसके साथ ही शिव मंदिर के पास उद्यान में इंटरलॉकिंग कार्य, नगर पालिका परिसर में स्टोर हॉल निर्माण कार्य सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं स्टोर हॉल की प्रथम मंजिल पर आश्रय स्थल निर्माण और गोमाना दरवाजा स्थित रेगर मोहल्ले के सामुदायिक भवन पर छत निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान धोलापानी दरवाजा से गोमाना दरवाजा तक 11 केवी विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करवाने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार भी व्यक्त किया। शहरी सेवा शिविर के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। शिविर में नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा वितरण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का भी निस्तारण किया गया।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, विकास जारी रखने का किया वादा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।
विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में भी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "छोटीसादड़ी और क्षेत्र के विकास के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं। आने वाले समय में भी विकास की गंगा इसी तरह बहती रहेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल, सीआई प्रवीण टांक, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, निंबाहेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद राय साहू, डालचंद जणवा, ओमप्रकाश शर्मा, नगर महामंत्री अजीत दुग्गड, राजमल पाटीदार, प्रकाश कुमावत, सुमित शर्मा, पुरूषोत्तम उपाध्याय, भैरूलाल मोहिल, विशाल राव मराठा, सुरेश गुजराती, रतन सिंह राजपूत, राकेश इन्दौरा, अमित नागोरी, गिरिराज सोनी, अशोक गौड, पिन्टु सोनी, सुभाष पाटीदार सहित नगरपालिका एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता रामचंद्र माली ने किया।

What's your reaction?